व्यापारी प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष/छाया पार्षद राजेंद्र पटवा ने प्राथमिक शाला के बच्चों को वितरित किए छाते एवं स्टेशनरी सामग्री ….

जगदलपुर।  आज जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के व्यापारी प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष एवं छाया पार्षद राजेंद्र पटवा ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए मोतीलाल नेहरू वार्ड के प्राथमिक शाला में अध्ययनरत विद्यार्थियों को छाते एवं विभिन्न प्रकार की स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
राजेंद्र पटवा ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और उनका उज्ज्वल भविष्य समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना प्रत्येक सक्षम नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में विद्यालय आने-जाने में बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी उद्देश्य से उन्हें छाते प्रदान किए गए, ताकि वे बिना किसी परेशानी के नियमित रूप से विद्यालय पहुँच सकें।
उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने की अपील की। साथ ही कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो बच्चों के सपनों को साकार कर उन्हें समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने योग्य बनाती है।
विद्यालय के शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने राजेंद्र पटवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को मिली अध्ययन सामग्री एवं छाते निश्चित रूप से उनके लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। इस दौरान लोकेश नंदा, खीरेंद्र यादव, सोनू आदि मौजूद रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *