जगदलपुर, 22 नवम्बर. गौतम पाढ़ीभर, निदेशक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान का कहना है कि कांगेर घाटी को यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल कराने के बाद हमारा प्रयास इसे स्थायी विश्व धरोहर का दर्जा दिलाने का है। इसके लिए जैव विविधता, विशिष्ट गुफाओं और भूगर्भीय संरचनाओं का वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण, संरक्षण और अध्ययन जरूरी है। साथ ही पर्यटन को प्रकृति के अनुकूल विकसित कर स्थानीय समुदायों की भागीदारी बढ़ाने पर भी काम किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जैव विविधता का समृद्ध संसार यूनेस्को के नामांकन दस्तावेज के अनुसार कांगेर घाटी में वनस्पतियों की 963, स्तनधारियों की 49, पक्षियों की 201, सरीसृपों की 37 और उभयचरों की 16 प्रजातियां दर्ज हैं। पहाड़ी मैना और विविध वन्यजीव इसकी जैविक समृद्धि बढ़ाते हैं।
गौतम पाढ़ीभर ने बताया कि करीब 200 वर्ग किलोमीटर में फैला – अस्तित्व में आया। इसका नाम कांगेर नदी पर पड़ा। यहां मैदानी हिस्सों से लेकर पहाड़ियां, गहरी घाटियां और ढलान हैं।
नम प्रायद्वीपीय साल वन के साथ सागौन और बांस के जंगल भी मिलते हैं। 11 फरवरी 2025 को भारत ने इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में प्राकृतिक विरासत श्रेणी के तहत प्रस्तुत किया। यह अंतिम सूची में शामिल होने की शुरुआती प्रक्रिया है।