विजयपुर, 11 जून। ग्राम विजयपुर में आदिवासी समाज के आराध्य देव बूढ़ा देव ठाना के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ग्राम के जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, बुजुर्ग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने बूढ़ा देव ठाना के निर्माण को सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के अंत में समाज की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई।