बस्तर सांसद महेश कश्यप के छोटे भाई लिंगेश्वर कश्यप का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जगदलपुर, 17 नवंबर। अत्यंत दुखद समाचार है कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेश कश्यप के छोटे भाई श्री लिंगेश्वर कश्यप का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

लिंगेश्वर कश्यप मिलनसार एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके असामयिक निधन से परिवार और परिचितों को गहरा आघात पहुंचा है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।

विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति।

अंतिम यात्रा: 18 नवंबर 2026, बुधवार को सुबह 10 बजे उनके गृह निवास ग्राम कलचा, झरनीगुड़ा से निकलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *