राष्ट्रीय जांच एजेंसी मे इंस्पेक्टर जनरल पद पर नियुक्त होने पर कलरव म्यूजिकल ग्रुप ने दीं बधाई
एसपी सलभ सिन्हा के गीतों से खिल गया शौर्य भवन
मैं फिर आऊंगा बस्तर–आई. जी सुंदर राज पी

जगदलपुर –कलरव म्यूजिकल ग्रुप द्वारा बस्तर आईजी सुंदरराज़ पी का जगदलपुर के शौर्य भवन में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शॉल श्रीफल एवं मोमेंट देकर सम्मान किया गया।कलरव म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आर.डी. नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रुप के सदस्यों ने आरडी बर्मन की गीतों को गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। विशेष रूप से बस्तर पुलिस अधीक्षक सलभ कुमार सिन्हा ने वो हंसिनी एवं कुछ ना कहो गीत गाकर आर.डी. बर्मन को श्रद्धांजलि दी। पुलिस के ही अभिजीत सिंह भदोरिया एवं दिलबाग सिंह ने भी गीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया।
स्थानीय कलाकारों में कलरव ग्रुप के अफजल अली, रेशमा अली,एल. पी. सोनी,आशा सोनी,सत्यजीत भट्टाचार्य,शैलेश जारी, रणजीत गौतम,दीपक वाधवानी, संग्राम सिंह राणा, महेश सिंह ठाकुर, माही श्रीवास्तव,गौरी दत्ता ने भी गीतों की प्रस्तुति देकर आर.डी.बर्मन को सच्ची श्रद्धांजलि दी। इस संगीतमय कार्यक्रम में मुख्य रूप से जाना ओ मेरी जाना, दुनिया में लोगों को, क्या हुआ तेरा वादा,रिमझिम गिरे सावन,वादिया तेरा दामन, एक अजनबी, जिस गली में, सनम तेरी कसम, आने वाला पल,चेहरा हैँ या, क्या जानू सजन,जाने जा ढूंढता,एक मै और, कितना प्यारा वादा,बच के रहना, चुरा लिया है, क्या यही प्यार है, प्यार में दिल पे,सागर किनारे जैसे गीतों की प्रस्तुति दी गई। भिलाई के डॉल्फिन म्यूजिशियन ग्रुप द्वारा प्रस्तुति दी गई।
आईजी बस्तर सुंदर राज पी. का शॉल और स्मृति चिन्ह से सम्मान बस्तर की आवाज पत्रिका ब्यूरो प्रमुख महेंद्र महापात्र,एल. पी. सोनी, आशा सोनी, रेशमा अली, एस.पी.सलभ कुमार सिन्हा,संग्राम सिंह राणा,अफजल अली द्वारा किया गया।
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुंदरराज़ पी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी मे इंस्पेक्टर जनरल के पद पर नियुक्त किया गया है बस्तर में नक्सल विरोधी अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारी अब राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा जिम्मेदारी संभालेंगे। बस्तर जैसे संवेदनशील इलाकों में वर्षों तक काम करने के बाद अब वें देश स्तर पर आतंकी मामलों से निपटने में अहम भूमिका निभाएंगे। 2003 के आईपीएस अधिकारी सुंदरराज़ पी को प्रति नियुक्ति के आधार पर एनआईऐ मे आईजी बनाया गया है। नक्सल विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके कार्यकाल में नक्सल घटनाओं में कमी और प्रशासन की पकड़ मजबूत होने को बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जाता हैँ
आईजी बस्तर ने अपने उद्बोधन में बस्तर में किए गए अपने कार्यों को विस्तार से बताया। अपने 14 वर्ष के कार्यकाल को बहुत सकारात्मक बताया।नक्सलियों के खिलाफ कई बड़े ऑपरेशन चलाएं और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया। नक्सल गतिविधियों पर काफी हद तक लगाम लगाने में सफलता मिली है मैं धन्यवाद देता हूं देश के प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों के कारण आज बस्तर नक्सल मुक्त हुआ है। मैं समस्त जनता का आभार प्रदर्शन करता हूं। इस जीत का मैं अकेला भागीदार नहीं हूं बल्कि मेरे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गण और अन्य सहयोगी बस्तर की आम जनता विभिन्न समाज संगठन सभी का योगदान रहा. उन्होंने संगीत क्षेत्र में कलरव की भूमिका को शानदार कहा साथ ही बस्तर दोबारा आने की बात भी उन्होंने कही।
एसपी सलभ सिन्हा ने भी आई जी सुंदर राज़ के कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें बहुत ही विनम्र अधिकारी बताया।
कार्यक्रम संयोजक संग्राम सिंह राणा ने बताया कि बस्तर से नक्सली उन्मूलन के लिए आई जी पी सुंदर राज ने बेहतरीन कार्य किया है तभी 31 मार्च 2026 तक नक्सलियों का पूरी तरह सफाया हो पाया।
कार्यक्रम का संचालन अफजल अली एवं आभार संग्राम सिंह राणा ने किया।
इस कार्यक्रम में शहर के नामचीन कलाकार भी मौजूद थे जेल अधीक्षक के आलावा मुख्य रूप से समाजसेवक बृजेश भदोरिया, सोनू भदोरिया, आर.पी.पॉल, रितु त्रिवेदी, डॉ कुमार वीरेंद्र,इस्तियार मीर, सईद खान,तलत महमूद,दीपक गुप्ता, अभय सामदेकर,विश्वजीत साहा,ममता राणा, हर्षिता अय्यर,प्रशांत दास,ज्योति लागू, गायत्री आचार्य, यशवर्धन राव, श्रीनिवास रथ, मनीष श्रीवास्तव, मुकेश वासनिक सहित सैकड़ो कला प्रेमी दर्शक मौजूद थे।