100 वर्ष की आयु में सीताराम कपूर का निधन

जगदलपुर। नगर के सम्मानित नागरिक एवं पंजाब समाज धर्मसभा के वरिष्ठ सदस्य सीताराम कपूर का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने सोमवार सुबह 11 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिजनों, समाजजनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।

स्वर्गीय कपूर रमेश कपूर एवं दिनेश कपूर के पिता, विवेक, विशाल और सिद्धार्थ के दादाजी तथा संजीव और राजीव कपूर के ताऊजी थे। वे लंबे समय से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों से जुड़े रहे और समाज में उनका विशेष सम्मान था। परिजनों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा 21 जुलाई को शाम 4 बजे पुराना भट्ठी रोड स्थित पैतृक निवास से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *