एक माओवादी ढेर, पन्द्रह ने किया समर्पण

जगदलपुर, 29 मार्च . दंतेवाड़ा जिले में आज 15 माओवादियों ने पुलिस समक्ष आत्मसमर्पण किया। वहीं बीजापुर में नक्सली-पुलिस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। पुलिस के अनुसार दंतेवाड़ा जिले में आज लोनवर्राटू अभियान के तहत 15 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। समर्पित माओवादियों को 25 हजार रूपए की सहायत राशि और पुर्नवास की अन्य सुविधा प्रदान की जायेगी।

दतेवड़ा जिले में अबतक 987 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसर्पण किया है। इधर बीजापुर जिले में बासागुड़ा थाना क्षेत्र के टेकमेटा नरसापुर के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के मुठभेड़ एक नक्सली मारा गया, घटना स्थल से एक हथियार, विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार जिला रिजर्व पुलिस बल, कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर नरसापुर टेकामेटा की ओर आज सबेरे निकले थे, जहां मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली मारा गया, आसपास इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है, विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *