नक्सलियों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार और 65 लाख नकद बरामद

बीजापुर। जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में माओवादियों के पुराने ठिकानों और डंप से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और 65.52 लाख नकद बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पिछले एक माह से सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा था, जिसके दौरान जंगलों में छिपाकर रखे गए नक्सली डंप का पता लगाया गया। कार्रवाई में एलएमजी, एसएलआर, कार्बाइन सहित कुल 32 हथियार और बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में अब तक 461 हथियार बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 2024 से अब तक कुल 517 हथियार और ₹20 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इस अभियान से नक्सलियों की सप्लाई और आईईडी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *