बीजापुर में सोमवार रात रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक दिलीप तेलम ने थाना बीजापुर के पास अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक कारणों से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।