चांपा नगर की बेटी अमिता श्रीवास ने फतह किया माउंट एवरेस्ट, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान


छत्तीसगढ़ के चांपा नगर की बेटी अमिता श्रीवास ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। करीब 8,848 मीटर ऊंची एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराकर अमिता ने साहस, मेहनत और दृढ़ संकल्प की मिसाल पेश की है।

अमिता श्रीवास महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पद पर पदस्थ हैं। पर्वतारोहण के क्षेत्र में यह उनकी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे पहले भी वे माउंट किलिमंजारो फतह कर अपनी क्षमता का परिचय दे चुकी हैं।

हालांकि एवरेस्ट अभियान के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया। फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमिता श्रीवास की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *