सुकमा में समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने से युवक की मौत, सांप के डसने के बाद तोड़ा दम

किस्टाराम के वेदेपाड़ में दर्दनाक घटना, कपास की खेती में काम के दौरान नाग ने डसा

सुकमा .नक्सल प्रभावित क्षेत्र से धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहे सुकमा जिले में अब भी ग्रामीणों को मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला कोंटा ब्लॉक के किस्टाराम क्षेत्र के आश्रित ग्राम वेदेपाड़ का है, जहां समय पर एम्बुलेंस सुविधा नहीं मिलने से एक युवक की जान चली गई।

आपको बता दे कि वेदेपाड़ निवासी तुर्रम राजू (पिता- तुर्रम बाबूराव शनिवार शाम कपास की खेती में सफाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक जहरीले नाग ने डस लिया। परिजन गंभीर हालत में उन्हें तत्काल किस्टाराम स्थित सीआरपीएफ कैंप लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जवानों ने बेहतर इलाज के लिए तेलंगाना के भद्राचलम अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन उप स्वास्थ्य केंद्र ले गये लेकिन वहाँ डॉक्टरों ने भी भद्राचलम रेफर करने की सलाह दी एंबुलेंस नही मिला निजी वाहन से परिजन युवक को लेकर भद्राचलम निकले लेकिन रास्ते मे ही युवक की मौत हो गई

बताया जा रहा है कि समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी, जिसके कारण उपचार में देरी हुई। भद्राचलम ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में गहरा शोक है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं और समय पर एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं होने से ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लोगों ने दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुधार करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *