जिला कांकेर-नारायणपुर बार्डर ग्राम आलपरस-गुमचुर के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प से हथियार सहित अन्य सामग्री बरामद

कांकेर। पुलिस महानिरीक्षक, बद्री नारायण मीणा बस्तर रेंज के निर्देशन में दीपक तिवारी,डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर,निखिल राखेचा,पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं नरेंद्र शर्मा 2ic प्रभारी सेनानी 40 वीं वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में डीआरजी बीएसएफ एवं बीडीएस टीम के संयुक्त बल द्वारा संचालित अभियान के दौरान 11 जुलाई 2026 को थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर- नारायणपुर बार्डर ग्राम आलपरस- गुमचुर के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल डम्प से हथियार सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया।नक्सल डम्प से 303 रायफल-02 नग,303 रायफल राउण्ड-32 नग,लैपटॉप-01नग,टेबलेट-01नग,वायरलेस बैटरी-03 नग,रेडियो-01नग,नक्सल वर्दी-02 नग,पोच-05 नग,चार्जर-02नग,बैटरी-01नग,नक्सल साहित्य
व अन्य नक्सल सामग्री बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। इस सर्चिंग गश्त में 01.अंकुश कुमार एसी बीएसएफ 40 वीं वाहिनी,02.निर्मल जांगड़े निरीक्षक थाना प्रभारी कोयलीबेड़ा,03.अनुज कुमार इंस्पेक्टर बीएसएफ 40 वीं वाहिनी,04.नवीन प्रकाश उप निरीक्षक बीएसएफ 40 वाहिनी,05.सौरभ यादव उप निरीक्षक बीएसएफ 40 वाहिनी,06.नरेंद्र नेताम सहायक उप निरीक्षक डीआरजी टीम कंमाडर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *