नारायणपुर में कथित धर्मांतरण के विरोध में जनजातीय समाज का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग Click to teach Gmail this conversation is important

नारायणपुर। जिले के भरंडा क्षेत्र में कथित धर्मांतरण गतिविधियों के विरोध में शनिवार को बखरूपारा के बाजार पारा में जनजातीय समाज ने बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, ग्राम सभा प्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 9 जून 2026 को ग्राम मंड़ा में कथित धर्मांतरण गतिविधियों, जनजातीय आस्था एवं परंपराओं के अपमान तथा ग्रामीणों को प्रभावित करने के प्रयासों को लेकर संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शिकायत के कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि मामले में जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं प्रशासन से जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *