महापौर के फैसले से चरमराई पेयजल व्यवस्था,बाजार क्षेत्र में आने वाले ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें राहगीर भी परेशान- राजेश चौधरी ….

जगदलपुर। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि महापौर महोदय के द्वारा कांग्रेस शासन काल में बने वाटर एटीएम को बंद कर दिया गया साथ ही साथ गोल बाजार संजय बाजार प्रतापगंज पारा सदर वार्ड ठाकुर रोड व्यावसायिक क्षेत्र में चल रहे सार्वजनिक नलों को भी बंद कर दिया गया जिससे ग्रामीण क्षेत्र से आकर व्यापार करने वाले छोटे-छोटे व्यापारियों को, मजदूरी करने वाले मजदूरों को, हमालो व राहगीरो को जो सार्वजनिक नल का उपयोग करके पानी पीते थे उन लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है महापौर ने शहर वासियों से बड़े-बड़े वादे करके वोट तो ले लिए पर शहर में बेहतर व्यवस्था देने में नाकाम और विजनहीन नेता साबित हो गए हैं जबकि महापौर महोदय के द्वारा शहर वासियों से वादा किया गया था की व्यावसायिक क्षेत्र में हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराएंगे जैसे पिंक टॉयलेट, सार्वजनिक शौचालय, सार्वजनिक जल सुविधा,धूल मुक्त शहर, डोर टू डोर कचरा, चाक चौबंद, सफाई व्यवस्था दूर तो दूर कचरा कलेक्शन को मजबूत करने की बात की गई थी परंतु इसके उलट महापौर ने ना तो पिक टॉयलेट दिया ना शौचालय की व्यवस्था की ना ही पीने का शुद्धपेयजल की व्यवस्था किया ना डोर टू डोर कचरा संग्रहण ना ही साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त हुआ बल्कि पूरे शहर को कबाड़ में तब्दील करके रख दिया गया हैं महापौर और उनकी टीम की कार्यशैली से शहर वासियों को लगातार परेशानी हो रही है और उनके अदुरदर्शी सोच की वजह से आज बाजार क्षेत्र में लोग शुद्ध पेयजल सहित अन्य सुविधाओं से वंचित हो गए हैं, गोलबाजार क्षेत्र में जहां मिट्टी के बर्तन आदि लेकर महिलाएं बैठते हैं वहां एक सार्वजनिक नल था ठाकुर रोड में एक सार्वजनिक नल था प्रतापगंज पारा एरिया में 4–5 सार्वजनिक नल थे जिन्हें न जाने किस उद्देश्य से बंद करवाया गया है जबकि उन्हें सार्वजनिक नलों से छोटे-छोटे काम करने वाले चाय ठेला सब्जी भाजी, मिट्टी के बर्तन और छोटे दुकानदारों के द्वारा पानी भरकर मटके में रखकर दिनभर पीने के उपयोग में लाया जाता था महापौर ने इन सब लोगों को महंगे दर पर पानी खरीद कर पीने अथवा अपने-अपने घर से पानी लेकर आने में मजबूर कर दिया है इस विज्ञप्ति के माध्यम से हम महापौर से से आग्रह करते हैं कि शहर वासियों की और ग्राम अंचल से आने वाले छोटे व्यापारी और मजदूर की व राहगीरो की परेशानियों को नजरअंदाज नहीं करते हुए पूर्ववत सार्वजनिक नल की सुविधा तत्काल देने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिससे ग्रामीण अंचलों से आने वाले छोटे व्यापारी खरीददार राहगीर अन्य छोटे धंधे वाले और दुकानदारों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके ..!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *