जगदलपुर । शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में रोटरी क्लब में आयोजित सुशासन तिहार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि हमारी सरकार की मंशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे और प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सभी की सहभागिता हो। सरकार जनता के लिए सतत् कार्य कर रही है। समाधान शिविर में हमारी देवतुल्य जनता की समस्या का त्वरित समाधान हो रहा है । हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सोच सरकार देवतुल्य जनता के पास जायें जिसका सशक्त माध्यम समाधान शिविर होता है । इसी उद्देश्य से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सरकार का दृढ़ संकल्प है जनता के ज्यादा से ज्यादा मामले का तत्काल निराकरण हो। सभी जागरूक नागरिकों ने आवेदनों के माध्यम से अपनी मांग रखी है जिसका विभागों द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण किया गया और समाधान शिविर में जानकारी दी जा रही है। श्री देव ने कहा कि सुशासन तिहार में आवेदनों का निराकरण जिस तेजी के साथ किया गया यह सतत रूप से जारी रहेगी। सरकार इस दिशा में लगातार सार्थक प्रयास करेगी। श्री किरण देव ने कहा क्षेत्र का विकास करना एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने नागरिकों से शासन की जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर विकास में सहभागी बनने का आग्रह किया। श्री किरण देव ने कहा जगदलपुर शहर में जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य लगातार किया जा रहा है। करोड़ों के विकास कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि राज्य सरकार जनता के हित में कटिबद्धता के साथ सजग होकर काम कर रही है। सरकार गठन होने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है। इस सुशासन तिहार का उद्देश्य आम जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्या-मांग का निराकरण करना है। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं से हर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करना है। जो जनता का जुड़ाव इन शिविरों में होने के साथ ही उनकी व्यापक सहभागिता को दर्शाता है। विधायक श्री किरण देव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और मंत्रीगण सरकार की इस सुशासन को शहर से गांव तक पहुंचाने के लिए भरी दुपहरी में गांवों में जाकर चौपाल लगाकर जनता से सीधे मुखातिब हो रहे हैं और उनकी समस्या निदान करने सहित जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा भी ले रहे हैं। उन्होंने जगदलपुर नगर निगम में विकास कार्यों को सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि नागरिकों की बुनियादी सुविधाओं के साथ ही राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत आवास निर्माण, महतारी वंदन योजनांतर्गत हितग्राहियों का चयन आदि के लिए वार्ड पार्षदों को सकारात्मक पहल किए जाने कहा। साथ ही नागरिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए आग्रह किया।
सांसद श्री महेश कश्यप ने नगर निगम क्षेत्र में सुशासन तिहार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे उस लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। विकास कार्य लगातार हो रही है। सुशासन तिहार में जनता के जुड़े मामले का तत्काल निराकरण किया जा रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिलें हमारा उद्देश्य है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की सोच है सभी वर्गों का विकास हो।