शराब दुकान के सामने हुई हत्या के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, महिलाओं ने किया चक्काजाम

जगदलपुर। शहर में शराब दुकान के सामने हुई हत्या की घटना के विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। महिलाओं और स्थानीय लोगों ने शराब दुकान के सामने रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया और दुकान बंद करने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शराब दुकान के आसपास लगातार विवाद और आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से शराब दुकान को बंद कराने की मांग की है।

प्रदर्शन के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *