पतंजलि योग समिति, जिला बस्तर (जगदलपुर) की मासिक बैठक संपन्न

जगदलपुर. महिला पतंजलि योग समिति, जिला बस्तर (जगदलपुर) के तत्वावधान में मासिक बैठक का आयोजन जलाराम मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। बैठक में जिले की पदाधिकारीगण, सहयोग शिक्षिकाएँ एवं वे सभी बहनें उपस्थित रहीं, जिन्होंने सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त किया है तथा जिनकी योग कक्षाएँ नियमित एवं निरंतर संचालित हो रही हैं।

बैठक का मुख्य उद्देश्य हरिद्वार में आयोजित होने वाले मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था। इस अवसर पर प्रशिक्षण शिविर के दौरान अनुशासन, समयबद्धता, निर्धारित नियमों का पालन तथा प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके साथ ही, हरिद्वार प्रशिक्षण शिविर हेतु आवश्यक दस्तावेज, यात्रा संबंधी तैयारियाँ एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी बहनों ने उत्साह एवं गंभीरता के साथ जानकारी प्राप्त करते हुए प्रशिक्षण की तैयारियों को अंतिम रूप देने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक में जिला प्रभारी आदरणीय पदमा बिसोई जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक का संचालन एवं मार्गदर्शन महिला पतंजलि योग समिति, छत्तीसगढ़ की राज्य कार्यकारिणी सदस्य आदरणीय मान कोरम जी द्वारा किया गया।

बैठक के दौरान सभी बहनों ने दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक सुना तथा हरिद्वार प्रशिक्षण शिविर में पूर्ण समर्पण एवं अनुशासन के साथ सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

बैठक का समापन सकारात्मक, प्रेरणादायी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *