डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे मंत्री केदार कश्यप सहित जनप्रतिनिधि

 

रायपुर स्थित निवास पर पहुंचकर दी जन्मदिन की बधाई, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर महापौर संजय पांडेय, नगर निगम जगदलपुर के राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा एवं भानपुरी मंडल अध्यक्ष प्रवीण सांखला रायपुर स्थित उनके निवास पहुंचे।
इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईश्वर से डॉ. रमन सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *