रायपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में समाज के प्रति उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रदेश के प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित होकर मुझे भी आयोजकों द्वारा ‘प्रबुद्ध जन सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने आयोजकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय होने के साथ-साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा भी है।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही।
