करंट तार की चपेट में आने से बच्ची की मौत

जगदलपुर। बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बनियागांव के जामकोनाड़ी पारा में सोमवार सुबह करीब 6 बजे खेत में लगाए करंट तार की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची फुटू निकालने के लिए खेत गई थी। खेत मालिक किसान द्वारा जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए लगाए गए झटका मशीन के तार में कथित तौर पर सीधे बिजली लाइन से करंट प्रवाहित किया गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *