मिशन बॉयज क्लब की 9 साइड नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का चौथा दिन संपन्न

जगदलपुर। मिशन बॉयज क्लब के तत्वावधान में आयोजित 9 साइड नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए।

पहला मैच मसगांव और फील्ड स्ट्राइकर के बीच खेला गया, जिसमें मसगांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की।

दिन का दूसरा मुकाबला लालबाग और बस्तर एफसी के मध्य खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने 1-1 गोल कर बराबरी बनाए रखी। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से किया गया, जिसमें बस्तर एफसी ने 5-4 से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *