29 जून से 6 जुलाई तक मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह, प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन

जगदलपुर। सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने पर 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक “सहकारिता सप्ताह-2026” मनाया जाएगा। इसकी जानकारी सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की पैक्स सहित सभी सहकारी समितियों में सदस्यता अभियान, किसान क्रेडिट कार्ड वितरण, सहकार दौड़, वृक्षारोपण, मृदा परीक्षण, कृषक संगोष्ठी और अन्य जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य किसानों, महिला समूहों, युवाओं और ग्रामीण उद्यमियों को सहकारिता आंदोलन से जोड़ना है।

मंत्री ने बताया कि 3 एवं 4 जुलाई को रायपुर में राज्य स्तरीय सहकारी चिंतन शिविर एवं सहकार मेला आयोजित होगा, जिसमें विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे। वहीं 6 जुलाई को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ की 9 पैक्स समितियों में गोदाम निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। मंत्री ने सभी सहकारी संस्थाओं से आयोजन में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *