बारिश के बीच काॅमन सर्विस सेंटर पहुंचे कलेक्टर, किसान एवं एग्रीस्टैक पंजीयन का लिया जायजा

बड़े चकवा के मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

जगदलपुर, 18 जून . कलेक्टर  आकाश छिकारा ने गुरुवार को लगातार बारिश के बीच मुंडागांव के बाजारपारा स्थित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का निरीक्षण कर किसान पंजीयन एवं एग्रीस्टैक पंजीयन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपस्थित किसानों से चर्चा कर पंजीयन प्रक्रिया, आ रही समस्याओं तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर श्री छिकारा ने सीएससी संचालक को निर्देशित किया कि किसानों के पंजीयन कार्य को प्राथमिकता के साथ करंे और किसी भी पात्र किसान को पंजीयन से वंचित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टैक पंजीयन किसानों को कृषि संबंधी शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के आवश्यक है, इसलिए इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पंजीयन संबंधी दस्तावेजों, ऑनलाइन प्रक्रिया तथा केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने बड़े चकवा के मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, एसडीएम बस्तर श्री गगन शर्मा, तहसीलदार जीवेश शोरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *