सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर


रायपुर, 3 मई 2026। ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा। उन्होंने खाट पर बैठकर जन चौपाल के जरिए ग्रामीणों से संवाद किया और समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी आवेदनों के समयसीमा में निराकरण के निर्देश दिए। वहीं, एक ग्रामीण की बिजली बिल माफी और आर्थिक सहायता के लिए तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रशासन खुद गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *