जगदलपुर . छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा नगर पालिका निगम जगदलपुर को महिला पिंक टॉयलेट के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत जगदलपुर नगर निगम परिक्षेत्र में दो महिला पिंक शौचालय निर्माण हेतु 32 लाख 52 हजार का धनादेश जारी किया गया।
जगदलपुर नगर निगम के परिक्षेत्र मे दो महिला पिंक शौचालय इसमें संजय मार्केट एवं शहीद पार्क में बनाए जाएंगे। उपरोक्त निर्माण कार्य हेतु जगदलपुर नगर निगम को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त की गई है ।साथ ही उपरोक्त निर्माण कार्य केवल शासकीय भूमि में किया जाने एवं स्वीकृति केवल उपरोक्त वर्णित निर्माण कार्य हेतु है ।भविष्य में इस हेतु रखरखाव एवं अन्य कार्य संबंधित संस्था द्वारा किया जावेगा वह इस संबंध में छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन लिमिटेड का कोई उत्तरदायित्व नहीं रहेगा।
बेवरेज कॉरपोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा भाजपा की सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस पहल को बढ़ावा दिया है। सर्व सुविधा युक्त शौचालय नहीं होने के कारण परिवार के साथ बाजार जाने वाली महिलाओं को कई बार अमर्यादित परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। उनकी समस्याओं को ध्यान में रखकर बेवरेजेस कॉरपोरेशन द्वारा पिंक शौचालय निर्माण हेतु नगर निगम जगदलपुर को सीएसआर मद से राशि स्वीकृत की गई है ।आने वाले समय में नगर निगम जगदलपुर के लिए बेवरेजेस कॉरपोरेशन हमेशा साथ में खड़े रहेगा।
महापौर संजय पांडे ने कहा सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा, स्वच्छता और सम्मान के लिए बनाए जाने वाले पिंक शौचालय का निर्माण हेतु राशि उपलब्ध होने पर बेवरेज कॉरपोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी का मैं एवं नगर निगम के सभी एमआईसी व पार्षद गणों की तरफ से धन्यवाद प्रेषित करता हूं। पिंक टॉयलेट महिलाओं की सुरक्षा व आत्मसम्मान का प्रतीक है। पिंक टॉयलेट महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष रूप से विकसित सार्वजनिक शौचालय है जिनका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित स्वच्छ और सम्मानजनक स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराना है। महापौर ने श्रीनिवास मद्दी जी का आभार करते हुए कहा है की उनके सहयोग और मार्गदर्शन से नगर निगम जगदलपुर को आगे भी मदद मिलती रहेगी । इस अवसर पर मुख्य रूप से निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, कलावती कसेर,श्वेता बघेल,संग्राम सिंह राणा पार्षद गणों में पूनम सिन्हा एवं बसंती सहित बी. जय राम, शशि नाथ पाठक, राजपाल कसेर. गायत्री बघेल, रितेश सिन्हा, भास्कर समरथ,हितेश राय,मानिक राम सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।