जगदलपुर / निजी स्कूल प्रबंधकीय संगठन बस्तर की वार्षिक आमसभा हुई यह आमसभा श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई जिसमें संभाग के 40 स्कूलों के संचालकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पिछले वित्तीय वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत करने के साथ ही आगामी प्रबंधकारिणी समिति का चुनाव भी किया गया। इस चुनाव में कुलदीप प्रकाश को अध्यक्ष तथा नीलोत्पल दत्ता को सचिव बने ।
इसे भी पढ़िए : विवेकानंद स्कूल शानदार नतीजों के साथ अव्वल नंबर
नव नियुक्त अध्यक्ष कुलदीप प्रकाश ने संगठन के अंतर्गत आने वाली स्कूलों के विभिन्न समस्याओं का निराकरण का आश्वासन दिया. नवनियुक्त सचिव नीलोत्पल दत्ता ने शिक्षकों का प्रशिक्षण, 10वीं , बारहवीं के छात्रों को रुचि अनुसार कैरियर गाइडेंस हेतु शिविर की आवश्यकता पर बल दिया तथा शासन के समक्ष लंबित विभिन्न मांगों का त्वरित निर्णय के लिए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.