बस्तर की बेटी पंक्ति बेदरकर ने बढ़ाया मान, इंटरनेशनल स्टेज पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व; चुनी गईं ‘मिस टीन इंडिपेंडेंट इंटरनेशनल इंडिया 2027’

अप्रैल 2027 में इंडोनेशिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व; कठिन और गुप्त चयन प्रक्रिया को पार कर हासिल किया मुकाम।


बस्तर।छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचल बस्तर की होनहार बेटी पंक्ति बेदरकर ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। पंक्ति को भारत की प्रतिष्ठित संस्था ‘प्राइड ऑफ इंडिया DK Pageant’ द्वारा ‘मिस टीन इंडिपेंडेंट इंटरनेशनल इंडिया 2027’ (Miss Teen Independent International India 2027) के खिताब से नवाजा गया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही अब वह अप्रैल 2027 में इंडोनेशिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
कठिन मानदंडों से हुआ चयन:
इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतिभागियों की चयन प्रक्रिया बेहद खास और चुनौतीपूर्ण रही। आयोजकों के मुताबिक, पंक्ति ने न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि गुप्त इंटरव्यू (Secret Interview), बेहतरीन रैंप वॉक, बेमिसाल आत्मविश्वास, दयालुता (Kindness) और एक बेहद सकारात्मक व्यक्तित्व (Positive Personality) के दम पर जजों का दिल जीता। इन सभी कड़े पैमानों पर खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करते हुए पंक्ति ने यह मुकाम हासिल किया है।

अपनी कड़ी मेहनत, बेमिसाल आत्मविश्वास और असाधारण प्रतिभा के दम पर पंक्ति ने इस सौंदर्य प्रतियोगिता में यह मुकाम हासिल किया है। बस्तर जैसे क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच तक का सफर तय कर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं है।
अपने परिवार और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करती हूँ जिन्होंने मुझ पर हमेशा भरोसा जताया।”

अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए पंक्ति बेडकरर ने कहा, “यह मेरे और मेरे पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक बेहद भावुक और गर्व का पल है। बस्तर की मिट्टी ने मुझे हमेशा मजबूत रहना सिखाया है। ‘प्राइड ऑफ इंडिया DK Pageant’ ने मुझे अपनी क्षमताओं को साबित करने का बेहतरीन मंच दिया। अब मेरा अगला लक्ष्य अप्रैल 2027 में इंडोनेशिया के मंच पर भारत का झंडा बुलंद करना है। मेरी कोशिश सिर्फ खिताब जीतने की नहीं, बल्कि अपने देश और बस्तर की समृद्ध संस्कृति और मानवीय मूल्यों को पूरी दुनिया के सामने लाने की होगी।”
पंक्ति की इस बड़ी कामयाबी श्रेय बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ लोगों के आशीर्वाद और प्यार को दिया है पंक्ति की यह सफलता छत्तीसगढ़ की लाखों बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है, जो अपने सपनों को सच करने का जज्बा रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *