रायपुर, 3 मई 2026। सुशासन तिहार के दौरान जशपुर जिले के भैंसामुड़ा में विष्णुदेव साय का आत्मीय और स्नेहिल रूप देखने को मिला। उन्होंने 4 वर्षीय बच्ची मानविका को गोद में उठाकर उससे बातचीत की। बच्ची ने “डॉक्टर बनना है” कहा, जिस पर मुख्यमंत्री मुस्कुराए और उसे आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने बच्ची को अपना चश्मा पहनाकर उसका हौसला भी बढ़ाया। यह भावुक पल वहां मौजूद लोगों के दिलों को छू गया।