हज्जे बैतुल्लाह जाने वाले जायरीनों को दिया गया प्रशिक्षण

जगदलपुर . छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के तत्वावधान में प्रशिक्षण शिविर में सन् 2026 में हज यात्रा पर जाने वाले आजमीनों को हज का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें लोगों को हज कमेटी द्वारा किए गए इंतजाम और कुछ तबदीलियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में हज्जे बैतुल्लाह जाने वाले जायरीनों ने प्रशिक्षण लिया।

दिनांक 04/04/2026 को जगदलपुर शहर के अभिनन्दन पार्क में हज कमेटी के हज ट्रेनरों द्वारा हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। शिविर की शुरुआत मौलाना महताब किबला ने तिलावते कुरान से की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री किरण देव सिंह विधायक जगदलपुर एवं प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने हज यात्रियों को संबोधित करते हुए सभी हाजियों की सफल एवं सुखद हज यात्रा की कामना करते हुए सभी हाजियों से देश एवं प्रदेश की खुशहाली व तरक्की की दुआ करने की अपील की

हज यात्रियों को संबोधित करते हुए राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्ज़ा एजाज बेग ने हज यात्रा के इंतजामात का विस्तृत विवरण देते हुए सभी हज यात्रियों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि राज्य के हज यात्रियों को हरसंभव सुविधाएं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं माननीय अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही हाजियों को और अधिक से अधिक सुविधाएं भविष्य में हज कमेटी द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी जिससे उनकी हज यात्रा और अधिक आरामदायक होगी।

इसमें हज ट्रेनर हाजी सैय्यद सलीम अशरफ द्वारा हज की एहमियत और उसे सही ढंग से करने का तरीका वीडियो पॉवर पाइंट द्वारा एक एक बिन्दु को गहनता से समझाया। इसके बाद एयरपोर्ट के नियम और सऊदी अरब में जो कानून है, उनकी जानकारी दी।

दिन भर चले इस प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता मिर्ज़ा एजाज बेग, चेयरमेन छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी ने किया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से मौलाना महताब, मौलाना अमीर बेग एवं गुलाम रहमान खान सदस्य हज कमेटी, सचिव डाॅ खुशबू उस्मान, मास्टर ट्रेनर्स हाजी सैय्यद सलीम अशरफ, राजिक अमजद, मो. हाशिर, मो. आसिफ ने शिविर में शामिल हज यात्रियों को हज्ज़े बैतुल्लाह जियारत रसूल अल्लाह और जियारत मदीना और जियारत मक्का व अरकाने हज के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया मंच संचालन हाजी मोहम्मद शब्बीर कुरैशी के द्वारा किया गया।

गौरतलब हो, कि हज इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है। हज एक वार्षिक पवित्र तीर्थयात्रा है जहां मुस्लिम भाईचारा भी प्रदर्शित होता है। हज यात्रा करने के उद्देश्य से सऊदी अरब जाने से पहले हज यात्रियों का प्रशिक्षण आवश्यक होता है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के द्वारा प्रत्येक साल ‘आजमीने-हज’ के लिए प्रशिक्षण रखा जाता है। इस बार भी हज पर जाने वाले लोगों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस बार यहां खास बात ये रही कि हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा तैयार किए गए एप हज सुविधा एप के संचालन का विशेष रूप से सभी को प्रशिक्षित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम के तहत उमरा, हज, हज के 5 दिन, मदीना मुनव्वरा और मुकद्दस मकामात में न्यूनतम कठिनाइयों के साथ उपस्थिति के दौरान आवश्यक विभिन्न अनिवार्य रसम-श्रेष्ठ आचरण के लिए विस्तृत जानकारी और सलाह दी गई।

हज ट्रेनरों ने हज यात्रियों को मक्का और मदीना की यात्रा के दौरान, हज के (धार्मिक) विधि, स्वास्थ्य मुद्दों, आवास, सुरक्षा प्रशिक्षण और अन्य चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। हज के अधिकांश धार्मिक क्रिया सिद्धांत असल में सैद्धांतिक के बजाय व्यावहारिक ज्यादा है। इसलिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम में शंकाओं एवं जिज्ञासा को दूर करने के लिए सवाल-जवाब के सत्र भी हुए। जाने वाले हाजियों से अपने मुल्क में अमन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की दरख्वास्त की गयी।

प्रशिक्षण शिविर में मौजूद सभी हज यात्रियों को मास्टर ट्रेनरों ने हज का सफर शुरू करने से लेकर घर वापस आने तक की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि श्री किरण देव सिंह, हज कमेटी चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग, श्री वेद प्रकाश पांडे, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, रजनीश पाणिग्रही महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी, मुस्लिम समाज के गणमान्य गुलाम नबी मोहम्मद, इसराइल भारती, एस करीमुद्दीन, शेख सिद्दिक, शकील अहमद, फिरोज बस्तरिया, अजीज खान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *