शादाब अहमद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शहर कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त

जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए शादाब अहमद को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पार्टी नेतृत्व ने Indian National Congress की विचारधारा और गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी देते हुए विश्वास जताया है कि शादाब अहमद अपने अनुभव, सक्रियता और तकनीकी समझ के बल पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रभावी प्रचार-प्रसार करेंगे।

शादाब अहमद की इस नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *