जगदलपुर, 01 अप्रैल। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीश्रीश्री टेकरी वाले हनुमान मंदिर तीर्थ सिद्ध हनुमान पीठ जगदलपुर में कल 2 अप्रैल गुरूवार से दो दिवसीय हनुमत् जन्मोत्सव का बृहद आयोजन किया जा रहा है।
दो अप्रैल को ब्रम्ह मुहुर्त में सर्वप्रथम हनुमान जी का तीर्थ जल स्नान, अभिषेक, पूजन, आरती किया जाएगा तत्पश्चात प्रात: 7:30 बजे हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक, बजरंग वंदना का पाठ करते हुए पूर्ण विधिविधान पूर्वक चोला अर्पण किया जाएगा। इसके बाद सुबह 9:30 बजे से अखण्ड सुन्दरकांड का पाठ श्री टेकरीवाले हनुमान मंदिर रामायण मंडली तथा भक्त द्वारा हनुमान जी के सानिध्य में किया जाएगा जो अगले दिन अर्थात 3 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक चलेगा। दो अप्रैल को रात्रि में भक्तों द्वारा 11 हजार दीपक प्रज्जवलित हनुमान जी को अर्पण किया जाएगा। तीन अप्रैल दिन शुक्रवार को सुंदरकांड रामायण की समाप्ति के पश्चात हवन आरती एवं महाभंडारा का होगा।
श्रीश्रीश्री टेकरी वाले हनुमान मंदिर के प्रधान पुरोहित पं. नारायण प्रसाद जोशी ने सभी श्रद्वालुओं को उक्त कार्यक्रमों में सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।