बस्तर में गौरव का क्षण: ‘बेस्ट पोस्टमास्टर’ का प्रथम पुरस्कार मिला

जगदलपुर, 31 मार्च । क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि एक डाककर्मी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। माननीय चीफ पोस्टमास्टर एवं अधीक्षक डाकघर के कर-कमलों से ‘बेस्ट पोस्टमास्टर’ का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह सम्मान उनके द्वारा डाक सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए दिया गया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करते हुए विभाग की छवि को मजबूत किया है।

इस उपलब्धि पर सहकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *