रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी तंबोली अय्याज फकीरभाई की भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) में कार्यकारी निदेशक के पद पर नियुक्ति की गई है।
यह नियुक्ति वित्तीय सेवा विभाग के अंतर्गत की गई है। आदेश के अनुसार, तंबोली अय्याज का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।
तंबोली अय्याज फकीरभाई छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों में शामिल हैं। IRDAI में कार्यकारी निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक और वित्तीय क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।