जगदलपुर। नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कल के सामान्य सभा में कांग्रेस पार्षदों की पूरी टीम निष्क्रिय महापौर व निगम प्रशासन द्वारा आज पर्यंत तक अटके व जनता के महत्वपूर्ण मुद्दे और शहर विकास से जुड़े अहम सवालों को लेकर घेरेगी.और झूठ का सफेद चादर ओढ़कर बैठे महापौर के सामने जनहित के सवालों को पेश करेगी और पूछेगी की आज पर्यंत तक यह कार्य क्यों नहीं हुआ और पिछले साल के सुझावों को लेकर निष्क्रिय महापौर फिर से जनता से सुझाव मांग रहे हैं महापौर महोदय जनता अब सुझाव नहीं आपसे जवाब मांग रही इतने साल में आपने क्या किया उसका जवाब मांग रही है शहर को स्वच्छ बनाने वाले महापौर महोदय जनता को बताएं इंदौर की तर्ज पर शहर कब स्वच्छ होगा ये भी बताए! क्योंकि ये भी मोदी की कथित गारंटी जैसा सिर्फ जुमला ही साबित हुआ है दलपत सागर की स्थिति बदहाल है फिल्टर प्लांट में साफ सफाई का अभाव जनता दूषित पानी पीने को मजबूर और महापौर सिर्फ और सिर्फ बड़े बड़े विज्ञापनों, बैनर पोस्टरों में वाहवाही लूटने लगे हैं जनता के सामने उनके सुझाव को पूरा नहीं करने का भी विज्ञापन बनवाए और सोशल मीडिया पर बताएं..!सिर्फ सफेद झूठ बोल जनता को गुमराह न करें।
नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने आगे बताया समेतिक कर संपत्ति कर का स्लैब निर्धारण अनुसार कर वसूलने की प्रक्रिया करना चाहिए इस प्रकार अवैधानिक वसूली बर्दाश्त जनता नहीं करेगी … कल इन सभी मुद्दों पर नगर निगम की सामान्य सभा में शहर के निष्क्रिय महापौर से कांग्रेस पार्षद दल सवाल पूछेगी जिसमें”एक साल शहर हुआ बदहाल”
“एक साल शहर की जनता का बुरा हाल निगम कर्मचारी हुए बेहाल”
“एक साल गर्मी में जल संकट का महाजाल”
“एक साल बुजुर्ग पेंशनधारी की स्थिति कंगाल”
“एक साल शहर के अटल आवास हुए बदहाल”
“एक साल जनप्रतिनिधियों का वार्डों में हुआ बुरा हाल”
“एक साल बुजुर्ग राशन के लिए घूम घूमकर बेहाल”
“एक साल महतारी वंदन हितग्राहि हुए बदहाल”
“एक साल आवास योजना भुगतान का बुरा हाल”
“एक साल संपत्ति करदाता का बुरा हाल”और इन सभी मुद्दों महत्वपूर्ण विषयों का जवाब महापौर को देना होगा।