जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी जिले में जनता से सीधे संवाद स्थापित करने शक्ति केंद्र स्तर पर जन चौपाल लगा रही है और केंद्रीय बजट एवं विकसित भारत जी राम जी योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी आमजन के मध्य वक्ताओं द्वारा रखी जा रही है।
सोमवार को शहरी क्षेत्र के भैरमदेव शक्ति केंद्र व सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्ति केंद्र में जन चौपाल का आयोजन भाजपा पश्चिमी नगर मंडल द्वारा किया गया। जन चौपाल में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर संजय पाण्डेय, जिला उपाध्यायद्वय नरसिंह राव, सफीरा साहू और पश्चिमी नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने संबोधन दिया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के बजट 2026-27 में आमजन, किसान, श्रमिक, महिला, युवाओं सभी के विकास की चिंता कर प्रावधान किए गए हैं। देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में केंद्रीय बजट महत्वपूर्ण कदम है। विकसित भारत जी राम जी योजना के बाबत विस्तार से जानकारी वक्ताओं ने जन चौपाल में साझा की और योजना की उपयोगिता व महत्व को बताया। कार्यक्रम का संचालन पश्चिमी नगर मंडल उपाध्यक्ष सुधा मिश्रा व शशिनाथ पाठक ने किया। जन चौपाल के आयोजन में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र आर्य, ललिता बघेल, राजकुमारी यादव, योगेंद्र पांडेय, मनोहर तिवारी, नरेंद्र पाणिग्रही, दिनेश केजी, संजय चंद्राकर, आशा साहू, योगेश शुक्ला, सूर्यभूषण सिंह, ब्रजेश शर्मा, दिलीप सुंदरानी, बृजेश कपूर, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी, श्वेता बघेल, लक्ष्मण झा, यशवर्धन राव, लक्ष्मी कश्यप आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन शामिल रहे।