27 फरवरी तक लौटेगी दंतेवाड़ा से पैसेंजर

 

जगदलपुर 14 फरवरी .  किरंदुल रेलखंड में रेललाइन दोहरीकरण और नान इंटरलाकिंग वर्क के लिए 27 फरवरी तक विशाखापत्तनम-किरंदुल पैसेंजर ट्रेन का परिचालन दंतेवाड़ा तक किया जाएगा। पिछले लगभग एक माह से पैसेंजर का संचालन दंतेवाड़ा से विशाखापत्तनम के बीच किया जा रहा.है। 16 फरवरी को पुरानी समयसीमा समाप्त हो रही थी जिसे देखते हुए शुक्रवार को आदेश जारी कर समयसीमा 27 फरवरी तक के लिए आगे बढ़ा दी गई है। इस दौरान दक्षिण बस्तर की रेल यात्री सेवा से जुड़ी एक अन्य गाड़ी विशाखापत्तनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस का संचालन यथावत किरंदुल तक जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *