पर्यावरण उप समिति का गठन सोमवार को

जगदलपुर 17 मई . भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्र के साथ-साथ पर्यावरण के क्षेत्र में भी कार्य करने के लिए कृत संकल्पित है। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बस्तर जिला की पर्यावरण उप समिति का गठन जिला मुख्यालय जगदलपुर के गीदम रोड स्थित वन विद्यालय के सभागार में सोमवार दिनांक 19 मई को संध्या 5:00 किया जाएगा।
पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं रुचि लेने वाले सभी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं। पदाधिकारी के रूप में सम्मिलित होने के लिए इसका आजीवन सदस्य एवं बस्तर जिले का नागरिक होना अनिवार्य है। सदस्यता शुल्क आजीवन सदस्य के रूप में1000 है। जो पूर्व में सदस्य बन चुके हैं वे इसके पात्र हैं इसके अलावा नए इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि को भी अपनी सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
पर्यावरण उप समिति के अध्यक्ष विधु शेखर झा ने बताया कि विश्व में पर्यावरण असंतुलन को देखते हुए हम जहां कहीं पर भी हैं वहां पर्यावरण के प्रति सचेत रहें, स्वयं जागरूक हों और लोगों को भी जागरुक करते हुए कार्य करें जिससे राष्ट्र सेवा के साथ-साथ प्रकृति सेवा भी हो सके। हम भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के पर्यावरण उप समिति के सदस्य बनकर मिलजुल कर अपने बस्तर के लिए सेवा भाव से कार्य करें। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *