अंडर-20 नेशनल फुटबॉल स्पर्धा का फाइनल 27 को फुटबॉल मैच का सीधा प्रसारण

नारायणपुर जिले के आश्रम में इन दिनों खेल और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। स्टेडियम ग्राउंड में अंडर-20 मेन्स नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है,2 मई से 27 मई को होना है जिसमें देश के 35 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रहीं है, इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 27 मई को अपरान्ह 3 बजे केरल एवं मिजोरम टीम के मध्य होगा। जिसका सीधा प्रसारण एआईएफए के अधिकृत यू-ट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है, जिसकी जिम्मेदारी जगदलपुर के विश्वजीत भट्टाचार्य एवं टीम को दी गयी है।
इस नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट ने पूरे बस्तर अंचल को खेलमय वातावरण में रंग दिया है। देश के 35 राज्यों से पहुंची युवा फुटबॉल टीमों ने मैदान पर अपना दमखम दिखाया। वहीं खेल प्रेमियों में मुकाबलों को लेकर भारी उत्साह देखा गया। प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला 27 मई को दोपहर 3 बजे मिजोरम एवं केरल टीम के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय दर्शकों में भी खासा उत्साह है। आश्रम का खेल मैदान इन दिनों राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन का केंद्र बना हुआ है, जहां हर दिन रोमांचक मुकाबलों के बीच युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरकर सामने आ आयी।

सीधा प्रसारण की 2 मई से 27 मई तक किया जा रहा है,इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। फाइनल मैच का 3 बजे से सीधा प्रसारण एआईएफए के अधिकृत यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है। ऑनलाइन प्रसारण के चलते देशभर के फुटबॉल प्रेमी भी इस आयोजन से जुड़े हुए हैं। सीधे प्रसारण की जिम्मेदारी जगदलपुर के कलाकार एवं फुटबॉल रैफरी रहे विश्वजीत भट्टाचार्य एवं टीम को दी गयी है। इस टीम में विश्वजीत के अलावा धीरज दास, श्यामल सिंह, हेमंत बेसरा, हेमचंद्र कश्यप, राजेन्द्र पटेल, मोतीलाल पोयाम, सुशांत बारीक, ललित कश्यप सहित अन्य शामिल हैं।

मिशन की सराहनीय पहल

रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा वर्षों से शिक्षा, संस्कार और युवा विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बीच यह खेल आयोजन युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को बड़े खिलाड़ियों से सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *