संजय ने मांगा समर्थन, धूल मुक्त शहर पहली प्राथमिकता

जगदलपुर, 30 जनवरी . नगर निगम क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के उम्मीदवार संजय पांडे ने सघन जनसंपर्क शुरू कर दिया है। जनसंपर्क के दुसरे दिन संजय पांडे सुबह से ही लोगों से मिलने निकल पड़े। पुरे शहर का समुचित विकास का विजन लेकर महापौर प्रत्याशी वार्डो में निकले हैं। डोर टू डोर संपर्क कर लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में समर्थन मांगा।उन्होंने कहा धूल मुक्त शहर हमारी पहली प्राथमिकता होगी। रही बात स्वच्छता की तो पुरे देश में स्वच्छता का रैंकिंग गिरता गया है। अपने शहर को छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वच्छता में प्रथम स्थान पर लाना इसी परिकल्पना को लेकर हमें चलना है। उन्होंने जनता से कहा निगम में पिछले 9 सालों से कांग्रेस की सरकार थी, जिसके कारण विकास के कार्य ठप्प हैं।
पुरे जगदलपुर शहर के 48 वार्डो में बहुत कुछ विकास के कार्य करने की संभावना है। गंगामुंडा तालाब, दलपत सागर सहित विभिन्न विकास कार्यो का समुचित देखरेख नहीं होने से शहर की जनता कांग्रेस की निगम सरकार से त्रस्त है। अब वक्त आ गया है बदलाव का। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए संजय ने कहा पिछले 9 सालों से कांग्रेस ने शहर की जनता को लूटा है। जनसंपर्क के दुसरे दिन प्रत्याशी संजय पांडे योगाभ्यास में शामिल हुए। इसके साथ ही वह चाय ठेला, गुमटी, दलपत सागर, पार्क, स्टेडियम, अयप्पा मंदिर सहित अनेक वार्ड में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सफीरा साहू, अनिल लुक्कड़,अभिषेक पिंटू साव आशु आचार्य सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *