जगदलपुर 18 मई . नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम में आयोजित स्वामी विवेकानंद अंडर-20 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तृतीय संस्करण में तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पंजाब और त्रिपुरा के बीच खेले गए इस मैच में निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद मुकाबला अतिरिक्त समय में पहुंचा, जहां पंजाब ने शानदार खेल दिखाते हुए 2-1 से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
अब प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल 25 तारीख को खेला जाएगा। वहीं मिजोरम की टीम पहले ही फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 27 तारीख को खेला जाएगा।