आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका संघ की जायज मांगो को पूर्ण न करना सरकार की संकीर्ण मानसिकता –सुशील मौर्य

जगदलपुर। आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दो दिवसीय हड़ताल पर बैठे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका संघ के धरना स्थल कृषि उपज मंडी जगदलपुर में उनकी मांगों को अपना समर्थन दिया..*
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा एक तरफ सरकार देश में महिला एवं बाल विकास स्थापना दिवस पर गोल्डन जुबली मना रहा है वहीं दूसरी तरफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका संघ अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका संघ की सभी जायज मांगो को पूर्ण न करना सरकार की संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है। कांग्रेस पार्टी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है महिला शशक्तिकरण की बात करने वाली सरकार ने बजट में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका संघ के लिए कोई प्रावधान नहीं किया है केंद्र/राज्य सरकार को सहानुभूति पूर्वक मांगो को पूर्ण करना चाहिए ये वही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका है जिन्होंने कोरोना काल व निर्वाचन जैसे कार्यों में अपनी महत्ती भूमिका निभाई है इतना ही नहीं SIR को लेकर घर घर जाकर कार्य किया है और यह कुंठित मानसिकता की सरकार इनके साथ सिर्फ छलावा कर रही है यह बेहद निंदनीय है कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है।*

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा केंद्र और राज्य सरकार तत्काल संज्ञान लेते हुए जिस तरह से शिक्षा कर्मि पंचायत कर्मियो को नीति बनाकर नियमित किया गया उसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को भी शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाय।न्यूनतम वेतन प्रदाय किया जावे शासकीय कर्मचारी घोषित होने तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रतिमाह रु.26000 एवं सहायिका को रु 22100 वेतन स्वीकृत किया जावें। मध्यप्रदेश के तर्ज पर प्रतिवर्ष 1000 रू की वृध्दि किया जावे।समाजिक सुरक्षा-बुढ़ापे की सहारा के लिये समाजिक सुरक्षा के रूप में सेवानिवृत्ति और आकस्मिक मृत्यु पर एक मुस्त ग्रेज्युवेटी/मासिक पेशन और समूह बीमा का लाभदिया जावे। इसके लिए नीति बनाई जावे।*
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका संघ की मांगो को अगर सरकार पूर्ण नहीं करती है आने वाले समय कांग्रेस पार्टी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका संघ के साथ मिलकर रायपुर विधानसभा घेराव करेगी।

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा अपनी मांगों को लेकर सैकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं के आंदोलन का समर्थन देते हुए कहा सरकार महिलाओं का अपमान कर रही है वर्तमान मानदेय महंगाई के अनुरूप पर्याप्त नहीं है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो रहा है। यदि सरकार द्वारा उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी संघ के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगा।

नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी कि हमारा आंगनबाड़ी केंद्र वह है जहाँ से बच्चों को विभिन्न माध्यम से शिक्षा संस्थान जाने प्रेरित किया जाता है। हमारी माता बहने इस कार्य को बखूबी अंजाम देती है। वर्तमान साय सरकार आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ता व सहायिका के हितों को पूर्ण रूप से अनदेखी कर रही है। पूर्व के शासन में इनको वेतन आदि बढ़ाकर सुविधा देने का प्रयास किया गया था। आज वर्तमान सरकार ना इनके वेतन में बढ़ोतरी कर रही है ना ये पेंशन व ग्रेजुटीं के हकदार है जो सरकार की कर्मचारी दमन नीति का परिचायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *