सुकमा। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन जिला सुकमा के जिला अध्यक्ष हाजी कासीमुद्दीन के नेतृत्व में, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज के निर्देशन में नन्हे रोजेदारों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस कमेटी सुकमा के जिला अध्यक्ष हरीश कवासी उपस्थित रहे। साथ ही ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम अहमद, रायपुर से हाजी रफीक सिद्दीकी, जगदलपुर से अब्दुल रशीद पवार, छिंदगढ़ से हाजी चांद बाशा, नसीब खान, छोटे खान तथा सुकमा से बाबा भाई प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर 90 नन्हे रोजेदार बच्चों को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बच्चों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में रोजा रखना उनकी आस्था और अनुशासन का प्रतीक है।
प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम अहमद ने कहा कि ये बच्चे हमारे भविष्य हैं और इनकी हौसला अफजाई करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को आगे भी इसी तरह धर्म और अच्छे संस्कारों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन बच्चों के उत्साहवर्धन और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।