जगदलपुर, 31 जनवरी। बस्तर जिले के अलग-अलग जिलोंं में आज सत्रह इनामी नक्सलियों ने आज आत्मसमर्पण किया। पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांकेर जिले के रावघाट प्रतापपुर में सक्रिय सात नक्सलियों नें आत्मसमर्पण किया। जिनपर बत्तीस लाख रूपए का इनाम घोषित था। तीन माओवादियों सदस्यों पर आठ-आठ लाख जिनमें ममता उर्फ सांता, दिनेश मट्टामी तथा आयतु राम पोटाई शामिल हैं बाकी शेष नक्सलियों पर पांच लाख और तीन लाख का इनाम घोषित था। इधर बीजापुर जिले में पुलिस के समक्ष आज दस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया जिनपर दो लाख, एक लाख के इनाम घोषित थे। पुलिस के अनुसार जिले में चलाये जा रहे नियदनेल्लानार योजना के तहत हो रहे विकास कार्य तथा संगठन के विचरों से मोह भंग के चलते आत्मसमर्पण किया।
17 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
