किया विज्ञान प्रर्दशनी का उद्घाटन
जगदलपुर/ संस्कार द गुरुकुल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने साइंस दिवस पर सांईस मॉडल बनाए। इसे लेकर स्कूल प्रांगण में एक प्रर्दशनी लगाई गई जिसमें विद्यार्थियों ने अपने बनाए गए माडल की कार्यविधि का वर्णन किया ।
रखे गए मॉडल में रोबोटिक मानव, स्मार्ट इरीगेशन की खूब चर्चा हो रही है। इसके अलावा भूगोल, हिंदी, अंग्रेजी, गणित इत्यादि विषयों पर विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी मेले पर अपने मॉडल का द्वारा प्रदर्शन किया गया।
छात्रों द्वारा 28 फरवरी का महत्व भी सभी बताया गया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के के रूप मनाया जाता है। इस दिवस पर महान वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर वेंकटरमन को याद किया जाता है।
संस्था के संस्थापक रतनलाल जैन , निदेशक अमित कुमार जैन, प्राचार्य प्रवीण कुमार साहू एवं समस्त कर्मचारियों के इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
आयोजन के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप थे। कार्यक्रम का उद्देश्य आधुनिकता और नवाचार का साझा सामंजयस देश और समाज को देना था
स्कूली छात्रों ने साइंस प्रोजेक्ट में विभिन्न मॉडलों के प्रदर्शनी को क्रियान्वित कर दिखाया
संस्कार द गुरुकुल स्कूल में विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान हेतु आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त श्री जी. एस. सोरी सर के कर कमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इसे भी पढ़िए! पार्षद से संपर्क की किजिए