जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सिख संगठन की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कमलजीत कौर झज्ज को महिला विंग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगठन की बैठक 20 अप्रेल 2026 को रायपुर में आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह नियुक्ति की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि कमलजीत कौर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगी तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। बैठक में संगठन के संस्थापक, फाउंडर मेंबर, प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं दीं और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।