नन्हे रोजेदारों और हज यात्रियों का हुआ भव्य सम्मान: ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन का विशेष कार्यक्रम

जगदलपुर (बस्तर):बस्तर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में’नन्हे रोजेदार 2026’कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस विशेष समारोह में जहाँ नन्हे बच्चों को उनके रोजों के लिए सम्मानित किया गया, वहीं इस वर्ष हज की मुकद्दस यात्रा पर जाने वाले जायरीन का भी शॉल ओढ़ाकर आत्मीय सम्मान किया गया।

*प्रमुख अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति:*
समारोह में बतौर ‘मेहमान-ए-खास’ *मोहम्मद सिराज (प्रदेश अध्यक्ष, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन), **हाजी कासिम साहब* (सदर, अंजुमन इस्लामिया कमेटी, दंतेवाड़ा), *हाजी जहीरूद्दीन साहब* (सदर, एडहॉक अंजुमन इस्लामिया कमेटी, जगदलपुर), *हाजी असलम मंसूरी* (कोंडागांव) और *मोहम्मद अजीज* (जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बस्तर) उपस्थित रहे। इन सभी वरिष्ठ अतिथियों ने हज यात्रियों को मुबारकबाद दी और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

संस्था के *प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अहमद* ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान हज पर जाने वाले खुशनसीब जायरीन से देश में अमन-चैन के लिए दुआ की दरख्वास्त की गई। साथ ही, नन्हे रोजेदारों को प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान किए गए।

*सराहनीय योगदान:*
कार्यक्रम को सफल बनाने में *महफूजा हुसैन, अमान शाह, फजलुद्दीन शरीफ, शाहरुख खान, कय्यूम भाई* और *मंसूर रज़ा* का विशेष योगदान रहा। इन सदस्यों की कड़ी मेहनत और सुव्यवस्थित प्रबंधन की सभी ने सराहना की।

*कार्यक्रम का उद्देश्य:*
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में धार्मिक व नैतिक मूल्यों का विकास करना और समाज के बुजुर्गों व हज यात्रियों के प्रति सम्मान प्रकट करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *