अभियंता दिवस पर डॉ. एम. विश्वेश्वरय्या को किया गया याद

 जगदलपुर। देशभर में आज महान अभियंता एवं भारत रत्न से सम्मानित डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या की जयंती के अवसर पर अभियंता दिवस मनाया जा रहा है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

डॉ. विश्वेश्वरय्या का जन्म 15 सितंबर 1861 को हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में देश के विकास, सिंचाई, जल प्रबंधन और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी दूरदृष्टि और तकनीकी दक्षता ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भारत सरकार ने उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 1955 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया। उनके सम्मान में प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को भारत में अभियंता दिवस मनाया जाता है।

अभियंता दिवस के अवसर पर इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके आदर्शों और कार्यों को याद करते हुए देश के विकास में तकनीकी एवं वैज्ञानिक सोच को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *