हमारे धार्मिक स्थल पर अवरोध पैदा की जा रही है। :जितेंद्र

0
241

ईसाई समाज बस्तर संभाग के द्वारा दिनाँक 08 मई 2023 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
जगदलपुर/ धार्मिक भेदभाव से आहत ईसाई समुदाय ने मीडिया को बताया कि बीते एक साल से हमें बस्तर संभाग के अलग अलग जगहों पर ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। आज पत्रकार भवन में समुदाय के सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में समाज के सचिव जितेंद्र फाउलर सिंह ने बताया कि बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक स्थल (चर्च) एवं पारिवारिक प्रार्थना में विभिन्न प्रकार से रुकावटें उत्पन्न किया जा रहा है। मसीही समाज के लोगो को सार्वजनिक स्थल पर पेयजल के उपयोग पर भी रोक लगा दी गई है। सामाजिक कार्यक्रम जैसे विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रम पर रोक लगाया जा रहा है।- समाज के लोगो को अपने खेत में खेती करने ना देना एवं जीवन यापन के लिए मजदूरी करने पर रोका जा रहा है। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि यह संवैधानिक अधिकारों की अवहेलना हो रही है।  इस मौके पर समाज के सचिव जितेंद्र के अलावा पास्टर उपाध्यक्ष नुकेश बघेल, पास्टर जी जी पी पॉल, अध्यक्ष पास्टर सी आर बघेल मौजूद थे।

समाज के द्वारा उक्त प्रताड़ना से आघात होकर अपना संवैधानिक, मौलिक अधिकारों को सुरक्षित रखने हेतु दिनाँक 08 मई 2023 को – मेथोडिस्ट चर्च, मैंगो गार्डन, मिशन एक कम्पाउण्ड में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं रैली का आयोजन किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here