भाजपा भानपुरी मंडल स्तरीय ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला आयोजित

बूथ स्तर तक होंगे विविध कार्यक्रम

भानपुरी। भारतीय जनता पार्टी भानपुरी मंडल द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मंडल कार्यालय में कार्यशाला एवं कार्यसमिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले एक माह के अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान के दौरान बूथ स्तर तक विभिन्न सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के तहत राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रम होंगे। भाजपा कार्यकर्ता आम जनता के बीच पहुंचकर सेवा और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

भानपुरी मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष नरसिंह राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित यह अभियान संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है। सभी कार्यकर्ता आमजन से सीधे जुड़कर अभियान के कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यशाला में बूथ एवं शक्तिकेंद्र स्तर पर सेवा गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष नरसिंह राव, जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सांखला, जिला कार्यकारिणी सदस्य विजय पांडे, जगबंधु सेठिया, सोशल मीडिया सहसंयोजक ब्रिजेश शर्मा, जनपद सदस्य दुर्गावती मारकंडे सहित मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र एवं बूथ पदाधिकारी तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *