जगदलपुर की मोती ज्वेलरी में चार महिलाओं ने की लाखों-करोड़ों के जेवरों की उठाईगिरी! CCTV फुटेज वायरल, घटना की तारीख पर सस्पेंस
दुकान में ग्राहकों की भीड़ के बीच वारदात को दिया अंजाम, फुटेज में 11 जुलाई 2026 की तारीख दर्ज, वायरल वीडियो को आज की घटना बताने से बढ़ा असमंजस
जगदलपुर।शहर की एक ज्वेलरी शॉप में चार महिलाओं द्वारा कथित तौर पर लाखों-करोड़ों रुपये के जेवरों की उठाईगिरी किए जाने का मामला सामने आया है। मोती ज्वेलरी नामक दुकान में हुई इस कथित चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में चार महिलाएं दुकान के भीतर मौजूद दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान दुकान ग्राहकों से भरी हुई थी।
ग्राहकों की भीड़ के बीच कथित उठाईगिरी
वायरल सीसीटीवी फुटेज में महिलाएं दुकान के भीतर आभूषण देखते हुए नजर आ रही हैं। इसी दौरान कथित तौर पर मौका पाकर जेवरों पर हाथ साफ कर दिया गया। चोरी किए गए सामान की कीमत लाखों या करोड़ों रुपये होने की चर्चा है, हालांकि इसकी वास्तविक कीमत और चोरी गए आभूषणों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इस पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात वायरल वीडियो की तारीख को लेकर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वीडियो को आज की घटना बताकर प्रसारित किया जा रहा है, जबकि सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से 11 जुलाई 2026 की तारीख और शाम 4 बजकर 29 मिनट का समय दर्ज दिखाई दे रहा है।
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या यह वास्तव में आज की घटना है या फिर जुलाई महीने का पुराना सीसीटीवी फुटेज दोबारा वायरल किया जा रहा है? क्या कैमरे में तकनीकी खराबी के कारण तारीख गलत दर्ज हो रही है या फिर वायरल वीडियो को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है? फिलहाल इन सवालों का जवाब सामने नहीं आया है।
पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार
मामले को लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है। न ही घटना की वास्तविक तारीख, चोरी गए आभूषणों की कीमत और आरोपियों की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी उपलब्ध है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि मोती ज्वेलरी में उठाईगिरी की यह घटना वास्तव में कब हुई? वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई क्या है? इन सभी सवालों का जवाब पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान के बाद
ही स्पष्ट हो सकेगा।